राष्ट्रीय खेल दिवस और रक्षाबंधन पर्व पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन- बच्चों ने खूब खेले खेल।




 प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है इस दिन भारत के दिग्गज हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है इसीलिए उनकी जन्मतिथि को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।


इस अवसर पर न्यू वे पब्लिक स्कूल राणापुर में 29, अगस्त को विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद की जीवनी के बारे में बताया गया जिसमें हॉकी में उनके द्वारा जीते गए तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक, हिटलर द्वारा मेजर ध्यानचंद को जर्मनी से खेलने का प्रस्ताव, उनकी हॉकी में चुंबक चिपकाए होने का अंदेशा होना आदि अनेक उनके जीवन से जुड़ी बातें बताई गई।


साथ ही विद्यार्थी जीवन में खेलों का महत्व भी बच्चों को समझाया गया। उसके पश्चात विद्यालय में कबड्डी, खो - खो, रस्साकशी एवं दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ अपनी भागीदारी प्रस्तुत की।


इसके साथ ही विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया कक्षा नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों ने राखी डेकोरेशन प्रतियोगिता, कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा छठवीं से दसवीं के बच्चों ने राखी बनाओ प्रतियोगिता में भाग लिया।


सभी विद्यार्थियों ने हर्ष और उल्लास के साथ सभी प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी प्रस्तुत की।


इस अवसर पर विद्यालय के संस्था निदेशक हेमंत जैन, अभिषेक अग्रवाल, सूचित पंचोली और आशीष सोनी ने विद्यार्थियों को बधाई दी।


प्राचार्य राजेश मकवाने ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।


रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ समाचार के साथ

ख़बर पर आपकी राय

Famous Posts

Sports