सदियों पुराने सोने के सिक्को की सच्चाई के लिये पुलिस करेगी चार से पांच लाख रुपये खर्च- आरोपियों की होगी नारको पालीग्राम और ब्रेन मैपिंग टेस्ट।




पुलिस ने सोने के सिक्को की सच्चाई का पता लगाने के लिये अब कोर्ट से अनुमति ले ली है कि आरोपियो का नार्को टेस्ट करवाया जाये और पालीग्राम टेस्ट के साथ  ब्रेन मैपिंग टेस्ट भी किया जायेगा। 
इन टेस्ट में लगभग चार से पांच लाख का खर्चा अनुमानित है। पुलिस गृह विभाग से  यह रकम लेगी।
दरअसल सदियो पुराने 240 सोने के सिक्को की कीमत करोड़ो रुपये है। जिसे लेकर पुलिस बहुत दिनों से तलाश में दौड़ भाग कर रही है मगर सच्चाई की सफलता हाथों से अभी भी कोसे दुर दिख रही है इसलिये अब पुलिस आरोपियो का टेस्ट करवाएगी।
पुलिस को विश्वास है कि, टेस्ट होने पर आरोपियों से सिक्के प्राप्त किये जा सकेगे। 

 आलीराजपुर के सोन्डवा थाने पर पदस्थ तत्कालिन थाना प्रभारी विजय देवड़ा, प्रधान आरक्षक सुरेश चौहान, आरक्षक राकेश और वीरेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस ने 240 सोने के सिक्के चुराने का प्रकरण दर्ज किया है। चारो आरोपी 35 दिन से फरार थे।
अब चोरी करने वाले पहले पुलिस थे इसलिये वो पुलिस की पहुंच से पहले ही फरार हो जाते थे मगर भागने वाले चोर एक दिन पकड़ में आ ही जाते हैं। 
लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों से जानकारी जुटा नहीं पाये।


प्रकरण 20 जुलाई का है जब सोंडवा थाना क्षेत्र के गांव बेजड़ा की निवासी रमकूबाई ने पुलिस को बताया कि उसके घर में खुदाई करके पुलिस वाले 240 सोने के सिक्के ले गये। जानकारी देते हुये रमकूबाई ने बताया कि वह अपने जेठ की बहू के साथ गुजरात मजदूरी करने गयी थी। वहां एक मकान में काम करते समय उसे 240 सोने के सिक्के मिले थे। जिन्हें लेकर रमकुबाई घर आ गयी। सोने के सिक्के उसने अपने घर में गाड़ दिये। उसके बाद पूरे गांव में यह बात फैल गयी। पुलिस रमकुबाई के घर पहुंची उसे धमकाया और  घर में खुदाई कर चार पुलिस वाले सोने के सिक्के लेकर चले गये। 
रमकुबाई की शिकायत पर जांच के बाद थाना प्रभारी सहित चार पुलिस वालों पर केस दर्ज किया गया। 

हालांकि, चार से पांच लाख के नार्को टेस्ट, पालीग्राम टेस्ट, और ब्रेन मैपिंग टेस्ट में पुलिस पता कर लेगी कि करोड़ो के सिक्के कहां हैं। 
बहरहाल पुलिस ने अनुमति ले ली है और गृह विभाग से जान्च के लिये राशि की मांग भी कर दी है। कोर्ट ने पहली बार पांच दिन की रिमांड पर आरोपियों को पुलिस के हवाले किया था जिसके बाद रिमांड को बढ़ाते हुये अब 8 सितंबर तक कर दी है।
पुलिस से चोर बने ये पुलिस वाले जानते है कि पुलिस कौन कौन से तरीको का उपयोग कर सकती है।

विज्ञापन एवं समाचार के लिये सम्पर्क करें- रविन्द्र सिंह झाला 9826223454, 9769354944।

झाबुआ समाचार के ग्रुप से जुड़ने के लिये नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।

https://chat.whatsapp.com/F5eauBW5vk4LANjbtWDPBy

रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ समाचार के साथ

ख़बर पर आपकी राय

Famous Posts

Sports