पुलिस को मिला अज्ञात महिला का शव- जांच में जुटी पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा महिला का शव। खतरनाक स्थिति में महिला का शव।




पुलिस को थांदला क्षेत्र के 8 लेन रोड़ के करीब से एक महिला का शव मिला है जिसकी शिनाख्त के लिये पुलिस पुरी मेहनत कर रही है। 
महिला का शव ऐसी खतरनाक स्थिति में है जिसे कमजोर मन के व्यक्ति देख भी नहीं सकते हैं। 


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थांदला के नौगांवा नगला बड़िया पाड़ा के करीब पानी में तैरता महिला का शव बरामद हुआ। शव की स्थिति इतनी बिगड़ी हुई है कि उसे कमजोर ह्रदय के लोग तो बिल्कुल भी नहीं देख सकते हैं। 
थाना प्रभारी राजकुमार कुंसारिया ने विशेष रूप से जानकारी जारी करते हुये अपील की है कि किसी भी महिला के गुम होने या मृतक महिला के सम्बंध में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना प्रदान करें। 

पुलिस की जारी सूचना इस प्रकार है।

थाना थांदला क्षेत्र अंतर्गत 8लैन पर आज दिनांक 14/09/2023 को  अज्ञात मृतिका महिला का शव प्राप्त हुआ जो काले रंग की जींस पहने होकर पेरो में मेंहदी लगी है तथा लाल रंग की नेल पॉलिश लगा रखी है, मृतिका के एक हाथ में लाल रंग का धागा बंधा हुआ है उक्त मृतिका के संबध में किसी को कोई सुचना प्राप्त होती है तो तत्काल थाना थांदला पर मोबाइल नंबर 7587616928 या मोबाइल नंबर 9630993095 पर संपर्क करने का कष्ट करे।


समान्य जन या किसी को भी मृतक महिला के सम्बंध में किसी प्रकार की कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो वह तत्काल पुलिस को बताये।

हालांकि, पुलिस अभी शव की शिनाख्त मीन जुटी हुई है। महिला उस पानी में कैसे पहुंची यह अभी तक रहस्य है उसकी मौत कैसे हुई यह भी रहस्य ही है जब तक शव की शिनाख्त नहीं हो जाती पुलिस के लिये कुछ भी कह पाना मुश्किल है। 
यह भी हो सकता है किसी ने मार कर फेंक दिया हो या उसने स्वयं आई जीवन लीला खुद ही समाप्त कर ली हो। 


बहरहाल जांच जारी है पुलिस हर पहलू को बारीकी से देख रही है वह महिला कौन हो सकती है उसकी पूरी तरह से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन एवं समाचार के लिये सम्पर्क करें- रविन्द्र सिंह झाला 9826223454, 9769354944।

झाबुआ समाचार के ग्रुप से जुड़ने के लिये नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।

https://chat.whatsapp.com/F5eauBW5vk4LANjbtWDPBy

रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ समाचार के साथ

ख़बर पर आपकी राय

Famous Posts

Sports