कालीदेवी से हंसराज राठौर,
शुक्रवार को कालीदेवी में धूमधाम से भगोरिया मनाया गया, भगोरिया में शामिल होने के लिए युवक-युवतिया सज धज कर आये। इस वर्ष भगोरिया का स्थान बदल कर जनपद पंचायत के सामने लगाया गया इसके पहले दशहरा मैदान पर भगोरिया लग रहा था। भगोरिया में शामिल होने युवक युवतिया सज धज कर शामिल हुवें। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया भगोरिया की मस्ती परवान चढ़ने लगी दोपहर बाद भगोरिया मेले में जमकर भीड़ उमड़ी भगोरिया में 50 से अधिक झुले चकरी लगी ग्राम पंचायत ने मेला स्थल पर पेयजल की व्यवस्था की गयी।
भगोरिया मेले में भाजपा ने गैर निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया भाजपा ने रामा से 80 ढोल मांदल के साथ गैर निकाली गैर में संगठन प्रभारी हरिनारायण यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मणसिंह नायक, पूर्व राज्यमंत्री निर्मला भूरिया, शांतिलाल बिलवाल, दौलत भावसार, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजमेरसिंह भूरिया, वालसिह मसानिया, सोमसिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष किशन भूरिया, बापूसिंह भूरिया, मदन भूरा, मुनसिंह परमार के नेतृत्व में ढोल मांदल के साथ गेर निकाली गेर में भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने ढोल बजाया जिस पर सभी कार्यकर्ता झूम उठे।
إرسال تعليق