थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को पेसा एक्ट के संबध में दी जानकारी- कालिदेवी के ग्राम भंवर पिपलिया में आयोजित की गई सभा।











मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले के ग्रामों में ग्राम सभा आयोजित की जा रही है जिसमें पेसा एक्ट लागू होने पर ग्राम सभाओं में प्रदेश मुखिया को धन्यवाद दिया। पेसा एक्ट के तहत ग्रामों की समस्यों का निराकरण ग्रामों में ही किया जायेगा। गांव में एक बेहतर वातावरण बनेंगा एवं विकास की गति तेजी से आगे बढेगी।
जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कालीदेवी थाना क्षेत्र में भी पेसा एक्ट के सम्बंध में ग्रामीणों से चर्चा की गईं। 
गुरुवार को ग्राम भंवर पिपलिया में पेसा एक्ट के तहत गांव सभा का गठन किया गया, जिसमे थाना कालीदेवी पुलिस द्वारा ग्राम सभा मे जाकर पेसा एक्ट के संबंध मे जानकारी दी गई।

 

थाना प्रभारी ने ग्राम सभा में पैसा एक्ट के बारे में जानकारी दी और निर्देशानुसार ग्राम सभाओं में आम जनता को सरल भाषा व स्थानीय भाषा, में पैसा एक्ट के बारे में बताया। 
 म.प्र. पैसा एक्ट 15 नवबंर 2022 से म.प्र. के अनुसूचित क्षैत्र में लागू हो चुका है। पैसा एक्ट के संबंध में ग्राम सभाऐं आयोजित की जा रही है। जिसमें पैसा एक्ट के संबंध में बताया जाएगा। पैसा एक्ट के तहत स्थानीय संसाधनों पर स्थानीय अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों को अधिकार दिये जाएगें।


रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ समाचार के साथ

ख़बर पर आपकी राय

Famous Posts

Sports