खनिज विभाग ने पकड़े तीन अवैध डम्पर- रेत, गिट्टी और रॉक फास्फेट के अवैध परिवहन के डम्पर जप्त कर अलग-अलग स्थानों पर रखे गए।






जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन की रोकथाम के लिये खनिज विभाग के दल में  प्रभारी खनिज निरीक्षक द्वारा होम गार्ड जवानों के साथ 11 नवबंर 2022 एवं 22 नवबंर 2022 को  किए गए आकस्मिक जांच मे अधिकांश वाहनों में खनिज परिवहन हेतु अभिवहन पारपत्र होना पाया गया। 

11 नवबंर 2022  को खनिज दल को जांच के दौरान खवासा तहसील थांदला में खनिज रेत अवैध परिवहन करते 01 डम्पर क्रमांक GJ20V9037  और 
22.11.2022 को मोरझिरी तहसील थांदला में 01 डम्पर क्रमांक GJ20V7851 खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते साथ ही 01 डम्पर क्रमांक GJ05BZ5303 द्वारा खनिज रॉक फास्फेट का अवैध परिवहन करने पाये जाने पर जप्त कर क्रमशः पुलिस चैकी प्रभारी खवासा, रम्भापुर काकनवानी की अभिरक्षा में रखा गया। 


जानकारी के मुताबिक इन वाहनो पर “मध्यप्रदेश अवैध खनन परिवहन और भंडारण नियम 2022” के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जावेगी।


रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ समाचार के साथ

ख़बर पर आपकी राय

Famous Posts

Sports