ध्रुव जोशी रानापुर,
बीती रात रानापुर के गणेश मंदिर के पास एक अज्ञात बाइक सवार रात की लगभग 11 बजे एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार कर फरार हो गया। वृद्ध महिला की उम्र 60 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब अज्ञात बाइक सवार अज्ञात महिला को टक्कर मार कर चला गया तब वह घायल थी। वहीं के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना की। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती वृद्ध महिला मर चुकी थी।
महिला की शिनाख्त जारी है, पुलिस अज्ञात महिला के परिजनों की तलाश में हैं।
पुलिया ने सूचना जारी की है कि जो भी इस वृद्ध महिला को जानता हो पहचानता हो वह तुरंत ही रानापुर पुलिस से सम्पर्क करें।
Post a Comment