जिलेभर में चल रही कार्यवाही, खाद्य पदार्थों के सेम्पल भेज रहे है भोपाल, कार्यवाही के चलते मेघनगर में मिलावटी मावा किया नष्ट।
त्योहार का सीज़न शुरु हो गया है। जिलेभर की सैकडों होटलो पर मिष्ठान एवं नमकीन का अधिक मात्रा में बनना शुरु हो गया है। ऐसे में मुनाफा कमाने की लालच में मिलावट का माल तैयार होने लगता है। जिसके कारण आम जनता को क्षति पहुचती है और वो बीमारी के चपेट में आती है।
इस मिलावटी खाद्यान्न के उत्पादन को रोकने के लिये जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल अलावा अपनी टीम के साथ पूरे जिले में भ्रमण कर सभी होटलो की जांच पड़ताल कर रहे है।
बीते बुधवार मेघनगर में कार्यवाही के चलते सभी होटल के मालिको को समझाईश दी गयी कि, नियमों का फोलो करे और मिलावटी खाद्य सामग्री से दूर रहे। वहीं दूषित और मिलावटी मावा पाये जाने पर उस मावे को नष्ट भी किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि, सभी जगह से सेम्पल लिये गये है और उन्हे भोपाल टेस्ट के लिये भेज दिया गया है। अब जांच रिपोर्ट 14 दिन के बाद आयेगी।
यदि गड़बड़ निकलती है तो वह 3 प्रकार से विभक्त की जाती है
पहली मिथ्याछाप, जिसमे मालिक का केस बनया जाता है और उसे ADM कोर्ट में पेश किया जाता है, जिस पर दंड और अर्थ दंड दिया जाता है।
दुसरी, अमानक, जिसमें मालिक का केस बनता है इस गड़बड़ी में भी ADM कोर्ट में पेश किया जाता है। फिर दंड के साथ अर्थदंड जो की बड़ा हुआ होता है।
तीसरी, असुरक्षित, इस स्थिति में मालिक का केस बन CGM कोर्ट में जाता है और उसे अधिक अर्थ दंड के साथ जेल भी होती है।
हालांकि, अधिकारी की टीम ने सभी दुकानों से सेम्पल ले लिये है, जिनकी जांच भोपाल में होना है। अब 14 दिनो के बाद ही पता चलेगा की कौन ADM कोर्ट जायेगा कोन CGM कोर्ट जायेगा। या फिर मुंह मीठा करवा कर शान्ति से त्योहार मनायेगा।
बहरहाल, मिलावटी चीज़ो को नष्ट कर सेम्पल तो सैकडों बार लिये गये, लेकिन जांच रिपोर्ट के 14 दिन पूरे कभी नहीं हुये। इस बार भी शायद ऐसा हो और हंसी खुशी मुंह मीठा कर त्योहार मना लिया जाये।

रिंकेश बैरागी
9340677929
जिले में समस्त खबरो के लिए सम्पर्क करेः- रविन्द्र सिंह झाला... मोः- 9826223454
Post a Comment